Thursday 6 February 2014

* जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ मोटा होता है, वह मनुष्य धन को लेकर काफी चिंतित रहता एंव अभिमानी स्वभाव का होता है। सीधे और पके हुए कुरूंद के समान जिसके होंठ होते है। वह व्यक्ति निश्चिय ही राजा के समान सुख भोगने वाला होता है।

* जिस मनुष्य के होंठ एकदम काले होते है, वह पुरूष पढ़ने में तेज, बुद्धिमान, चालाक, अवसरवादी एंव अत्यधिक बातें करने वाला होता है। ये अपनी बुद्धि व विवके के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेते है।

* यदि किसी मनुष्य के होंठ हमेशा लाल रहते हो, वह व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व साहसी होता है। ये अपनी तार्किक क्षमता के कारण शीघ्र ही चर्चित हो जाते है। ये उच्च शिक्षा को ग्रहण करने वाले होते है। ये जो भी कार्य करते है, उसमें सावधनी बरतना इनका विशेष गुण होता है।

* जिस व्यक्ति के होंठ काफी पतले होंते है, उस मनुष्य का स्वभाव व प्रकृति काफी हद तक महिलाओं से मेल खाता है। धन की बजत करना इनकी प्रथम प्राथमिकता होती है। करियर के लिए इनको अत्यधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है। सुन्दर वस्तुओं की खरीददारी करना भी इनका शौक होता है।

*यदि किसी व्यक्ति के होंठ काफी मोटे होते है तो, वह मनुष्य कू्रर व कठोरता का प्रतीक होता है। सामाजिक रूप ऐसे पुरूष अलग-थलग पड़े रहते है। ये न्याय के प्रति काफी सवेंदनशील होते है। जीवन साथी के साथ इनके विचार मेल नहीं खाते है जिसकी वजह से चिन्तित भी रहते है। ऐसे व्यक्ति मेहनत करने से जी नहीं चुराते है।

No comments:

Post a Comment